जयपुर : 15 साल की बच्ची के गर्भवती होने पर हुआ दुष्कर्म का खुलासा, सहेली के भाई ने किया था कुकर्म

By: Ankur Tue, 04 Jan 2022 7:35:48

जयपुर : 15 साल की बच्ची के गर्भवती होने पर हुआ दुष्कर्म का खुलासा, सहेली के भाई ने किया था कुकर्म

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की बच्ची के गर्भवती होने पर उसके साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई हैं। पीड़िता से पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली के भाई ने ही दुष्कर्म किया था। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को कानोता बांध साथ ले गया था। फिर सुनसान जगह पर रेप किया। जयपुर की कानोता पुलिस ने पॉस्को में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।

कानोता SHO अरुण पूनिया ने बताया कि पीड़िता की आरोपी से मुलाकात दो साल पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी लगातार डरा-धमका कर दो साल से रेप करता रहा। एक जनवरी को बच्ची के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय लेकर गए। जहां बच्ची के गर्भवती होने का पता चला। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आप बीती बताई। डॉक्टरों की सूचना पर देर रात कानोता थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। बच्ची के पर्चा बयान लिए। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर पॉक्सो में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी डीजे का काम है।

ये भी पढ़े :

# मुंबई में बेकाबू कोरोना, सामने आए 10000 से ज्यादा नए केस

# पायलट ने दी थी रीट में पद 50 हजार करने की सलाह, गहलोत ने खारिज करते हुए कहा- स्टूडेंट्स करें आगे की तैयारी

# हवाई जहाज की सीट पर नहीं समा पा रहा था यह लंबा शख्स, फ्लाइट कंपनी ने किया दिल जीतने वाला काम

# VIDEO : हाथी का यह वीडियो कर रहा हैरान, सूंड से उठाया कचरा और डाला डस्टबिन में

# दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुके ये जुड़वा बच्चे, दोनों का जन्म हुआ अलग-अलग साल में

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com